बिजली चोरी पकड़ने गए बिजलीकर्मियों का मोबाइल छीनकर तोड़ा

सदर थाना इलाके के ग्राम जोगियों की ढाणी जीरोता में शुक्रवार को बिजली चोरी पकड़ने गए बिजलीकर्मियों के साथ कुछ लोगों ने राजकार्य में बाधा डाली तथा मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार जेईएन मनीष शर्मा ने जोगियों की ढाणी जीरोता निवासी धर्मेद्र योगी, महेंद्र सिंह, रिंकू, नरेंद्र, गाेल्या के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेईएन ने बताया कि वे टीम के साथ बिजली चोरी की जांच करने गए थे। वहां वीसीआर की कार्रवाई की। फोटो खींचते समय आरोपितों ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया तथा वीसीआर को फाड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ