हिन्दुस्तान जिंक ने मंगलवार को अरुण मिश्रा को कंपनी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। एक अगस्त को यह सुनील दुग्गल का स्थान लेंगे, जो अभी ग्रुप कंपनी वेदांता लिमिटेड के सीईओ हैं। मिश्रा ने आईआईटी-खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है।
वे नवंबर 2019 से कंपनी के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद संभाल रहे थे, अब बतौर सीईओ उनका कार्यकाल 1 अगस्त 2020 से आरंभ होगा। मिश्रा ने न्यू साउथ वेल्स सिडनी से माइनिंग व बेनिफिशियल में डिप्लोमा लिया तथा सीईडीईपी, फ्रांस से जनरल मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी हासिल किया। मिश्रा को 31 वर्षों का अनुभव है। वे टाटा स्टील में वाइस प्रेसिडेंट-राॅ मेटेरियल्स भी रह चुके हैं।
मिश्रा की नियुक्ति पर वेदांता के सीईओ सुनील दुग्गल ने कहा कि उनके शानदार लीडरशिप ट्रैक रिकाॅर्ड, गहरी रणनीतिक विशेषज्ञता और परिवर्तन को मुमकिन बनाने के उनके अनुभव को देखते हुए मैं कह सकता हूं कि वृद्धि की अगली अवस्था में कंपनी के नेतृत्व के लिए वह बिल्कुल तैयार हैं। सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा, ’’हमारी कंपनी की विरासत शानदार है, इतने वर्षों के दौरान टीम के प्रत्येक सदस्य ने इसका निर्माण किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ