मनरेगा खुदाई के दौरान सोने का मटका निकलने की सूचना पर पहुंचा प्रशासन, जांच में मिट्टी के मटके से निकली हड्डियां व कोयले

शहर से सटे सातपुर गांव में आईटीआई स्कूल के पीछे की ओर मनरेगा योजना में करवाए जा रहे नाड़ी खुदाई कार्य के दौरान सोने का मटका निकलने की अफवाह फैल गई। जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिलने पर विकास अधिकारी शैलेंद्र जोशी द्वारा ग्रामविकास अधिकारी एवं हल्का पटवारी समेत तीन सदस्यों की टीम को मौके पर भेजा गया।

इसके बाद वहां पर खुदाई करवाई गई तो उसमें से एक मिट्टी का मटका निकला। इसमें कोयले व हड्डियां पाई गई। इसके बाद प्रशासन द्वारा इस काम को रुकवा दिया गया। शुक्रवार को यह काम बंद रहा। जानकारी के अनुसार सातपुर में आईटीआई स्कूल के पीछे की ओर मनरेगा योजना में नाड़ी खुदाई कार्य करवाया जा रहा था।

गुरुवार को एकाएक यह अफवाह फैल गई कि यहां पर खुदाई के दौरान सोने से भरा एक मटका मिला है। किसी ने कलेक्टर कार्यालय को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद मौके पर अधिकारियों को भेजकर जांच करवाई गई। उस दौरान वहां निकले एक मिटटी के मटके में हड्डियां व कोयले पाए गए।

जांच में केवल अफवाह साबित हुई सूचना

  • मौके पर तीन अधिकारियों की टीम भेजकर जांच करवाई गई। वहां पर मिटटी का मटका जरूर मिला था उसमें सोना नहीं हड्डियां व कोयले भरे हुए थे। गांव के लोगों से बातचीत की गई तो पता चला कि पूर्व में यहां पर श्मशान था। सोना मिलने की सूचना अफवाह साबित हुई। काम कैसे बंद है एईएन से पता कर लेता हूं। - शैलेंद्र जोशी, विकास अधिकारी, पंचायत समिति, आबूरोड


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Administration reached the information about the gold pot during the MNREGA excavation, the bones and coal released from the clay pot during the investigation


टिप्पणियाँ