जिले में असंतुष्ट खेमे के खिलाफ कांग्रेस ने कार्रवाई के दिए संकेत

राज्य में चल रही सत्ता संघर्ष की स्थितियों ने टोंक जिले में भी संगठन स्तर पर बदलाव के संकेत दे दिए हैं। पायलट गुट के खिलाफ कांग्रेस का सख्त रवैया इस बात को स्पष्ट करता नजर आ रहा है। साथ ही जो स्थिति बन रही उससे तो ऐसा लगता है कि अब पायलट गुट से जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन स्तर पर अध्यक्ष पद के लिए मौका मिलना भी कुछ आसान नहीं होगा।
हालांकि राजनीति में कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है। लेकिन जो संकेत और जो स्थितियां राज्य में इस वक्त कांग्रेस खेमे में बनी हुई है। उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि टोंक में भी कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित कई अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों को बदलना तय है। जिले में भी कांग्रेस की गुटबाजी सड़कों पर भी सामने आने लगी है।

खेमा दूसरे खेमे का विरोध विरोध करता भी नजर आने लगा है। बहरहाल अब संगठन स्तर पर पदों के लिए भी कांग्रेस में भाग दौड़ शुरू हो चुकी हैं। आगे स्थितियां क्या होंगी यह तो समय ही बताएगा। लेकिन कांग्रेस में वर्तमान में गुटबाजी चरम पर देखी जा रही है।

इसी राजनीति गर्मा गर्मी के बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष से संपर्क साधा जा जाने लगा है, वही संगठन स्तर पर जिलाध्यक्ष के पद को लेकर कार्यकर्ताओं के मन भी टटोले जा रहे हैं। कई पूर्व जिला अध्यक्ष इस दौड़ में आगे नजर आ रहे हैं। वहीं कई अग्रिम संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता भी जिला अध्यक्ष बनने का दम भरने लगे हैं। लेकिन अब जिला अध्यक्ष कौन बनेगा यह सवाल जिले में राजनीतिक चर्चाओं का अहम बिंदु बन चुका है।

अब तक बने कांग्रेस जिला अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर दामोदर लाल व्यास, चंद्र बिहारीलाल व्यास, राम रतन टिक्कीवाल, भंवरलाल तांबी, किशन लाल पटेल, हबीबुर्रहमान, चतुर्भुज चौधरी श्याम बिहारी सक्सेना, आत्माराम गोयल, बनवारी लाल बैरवा, रामबिलास चौधरी, लक्ष्मण चौधरी गाता जिला अध्यक्ष बन चुके हैं।

लक्ष्मण चौधरी गाता ने अभी हाल ही में पायलट के समर्थन में अपनी कार्यकारिणी सहित इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश प्रभारी द्वारा गत दिनों कांग्रेस के सभी संगठनों की कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा कर दी। ऐसी स्थिति में कार्यकारिणी नए सिरे से बनने के साथ ही कार्यकारिणी में बदलाव भी पूरी तरह तय माना जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ