नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मियों के वेतन, कटौतियों की होगी जांच

श्रम आयुक्तालय ने नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मियों के वेतन और कटौतियों की जांच के निर्देश दिए हैं। आयुक्तालय की ओर से यह निर्देश संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त को दिया है जिसमें सात दिन में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

अतिरिक्त श्रम आयुक्त ने संभागीय श्रम आयुक्त को पत्र भेजा है जिसके अनुसार राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ ने नगर निगम के संविदा सफाई कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत मेयर से की थी। ईएसआई और पीएफ कटौती में भी गड़बड़ी की आशंका भी जताई गई थी। मेयर ने संघ की शिकायत को अपने पत्र के साथ श्रम आयुक्तालय को भेजा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ