शराब के नशे में पुलिया के नीचे गिरने से युवक की मौत

थाना क्षेत्र की पार्वती पुलिया पर शराब के नशे में युवक के नीचे गिरने से मौत हो गई। एसआई राजेंद्र बैरवा ने बताया कि शाम को पार्वती नदी से किसी के नदी में गिरने की सूचना मिली थी। उसके बाद मौके पर गए तो पुलिया के नीचे युवक का शव पड़ा मिला।
मोबाइल नंबर ट्रेस करने पर युवक की शिनाख्त रानी बड़ौद निवासी धनराज (40) पुत्र कन्हैयालाल के रूप में हुई। सूचना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालने के बाद सीएचसी पर मोर्चरी पर रखवाया है। जिसका सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी महावीर शर्मा, सीआई राजेंद्र मीणा ने भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिया के आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ