राम मंदिर की नींव में गोविंददेवजी और मोतीडूंगरी मंदिर की मिट्‌टी भी लगेगी

(विष्णु शर्मा) अयोध्या में 5 अगस्त को भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण की नींव रखी जाएगी। इसमें 32 सेकेंड के शुभ मुहूर्त में पीएम नरेंद्र मोदी रखेंगे मंदिर की आधार शिला रखेंगे। इस शिलान्यास व नींव पूजन के कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें राजस्थान के 50 से ज्यादा प्रमुख धार्मिक स्थलों की मिट्‌टी भी मंगवाई गई है, जो कि नींव रखते वक्त उपयोग में ली जाएंगी।

इनमें छोटी काशी के नाम से विख्यात राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध श्री राधागोविंद देव मंदिर और मोतीडूंगरी गणेश मंदिर के अलावा तपोभूमि गलता तीर्थ की मिट्‌टी भी एकत्रित की गई है। बुधवार को विहिप के संरक्षक दामोदरदास मोदी और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सत्यनारायण शर्मा खुद इन मंदिरों में पहुंचे। वहां मंदिर महंत से मुलाकात की और फिर पूजन सामग्री के साथ मंदिर प्रांगण की एक मुट्‌ठी मिट्‌टी ली।

राजस्थान में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम ने बताया कि 5 अगस्त को अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए होने वाले नींव पूजन समारोह में राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों से मिट्‌टी मंगवाई गई थी। इसके लिए विहिप व अन्य संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं को मंदिरों से संपर्क करने मिट्‌टी एकत्रित करने को कहा गया है।

संगठन मंत्री राजाराम के अनुसार राजस्थान में जयपुर, जोधपुर और उदयपुर प्रांत में विहिप कार्यकर्ता इस काम में जुटे हुए है। उनके अनुसार जयपुर में गोविंद देव मंदिर, मोतीडूंगरी गणेश मंदिर, गलतातीर्थ, सीकर में खाटूश्याम जी, झुंझूनूं में राणीसती मंदिर, अलवर में भृतहरी महाराज मंदिर, सालासर बालाजी, डिग्गी स्थित कल्याण महाराज मंदिर भी शामिल है। दो दिनों बाद यह मिट्‌टी जयपुर में एक जगह एकत्रित करने के बाद अयोध्या भेजी जाएगी। फिलहाल इन मिट्‌टी को एकत्रित करने का काम जारी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के करीब 9 महीने बाद 5 अगस्त को राम मंदिर शिलान्यास की तैयारी शुरू हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The foundation of Ram temple will also have the soil of Govinddevji and Motidungari temple.


टिप्पणियाँ