जिले कई हिस्सों में शुक्रवार को बरसात हुई। बदले मौसम में तेज हवाओं के साथ करीब आधे घंटे हुई तेज बारिश ने लोगों को राहत देने के बजाय परेशानी बढ़ा दी। गर्मी के बाद हुई बारिश व फिर से निकली तीखी धूप से उमस बढ गई। जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया।
तेज बरसात से सड़कों में पानी बह निकला। वहीं शहर की निचली हिस्सों में पानी भर गया। जिससे इन क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
टोडारायसिंह|शुक्रवार को दोपहर बाद आकाशीय बिजली से सालग्यावास गांव में दो किसानों की बकरियों की मौंत हो गई तथा चंदपुरा में एक जने का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। सालग्यावास व चंदपुरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने के नुकसान हुआ है।
सालग्यावास के हरिराम गुर्जर ने बताया कि शाम करीब 5 बजे अचानक तेज गडगडाह के साथ आकाशीय बिजली से उसकी 5 बकरियों की मौत हो गई। वही के ही जगदीश गुर्जर ने बताया कि उसकी भी आकाशीय बिजली से दो बकरियों की मौत हो गई। इससे उनको काफी नुकसान हो गया। वहीं चंदपुरा गांव में बाबूलाल मीणा ने बताया कि आकाशीय बिजली से खेत पर बने कमरे का रोशनदान व दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ