घेरे में गिरधारी लाल महिया, सुरजेवाला ने कहा माकपा वाले हैं

लॉयन न्यूज़, बीकानेर। इतने दिनों से श्रीडूंगरगढ़ से विधायक गिरधारीलाल महिया के गायब होने की बातें चल रही थी, लेकिन अभी-अभी जयपुर में हुई प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने साफ कर दिया है कि ऑडियो टेप में जिस गिरधारी लाल का नाम आया है, वह माकपा विधायक हैं। बता दें, इससे पहले भादरा विधायक बलवान पुनिया को माकपा ने एक साल के लिए निष्कासित कर रखा है। इस प्रकरण में गिरधारी का नाम आना यह संकेत करता है कि उन्हें भी इस प्रकरण में शामिल करने की कोशिश की गई। सुरजेवाला ने कहा कि अभी भी सचिन पायलट के पास वापस आने का विकल्प खुल गया है।

Related Posts



टिप्पणियाँ