एबीवीपी ने बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों को किया जागरूक, मास्क भी बांटे

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस एवं एबीवीपी स्थापना दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत आदिवासी बस्तियों में जाकर लोगों को बढ़ती जनसंख्या के प्रति जागृत किया।
उन्होंने बस्ती के लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क भी वितरित किए।

सरकारी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक चौहान के नेतृत्व में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस एवं अभाविप स्थापना दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत नर्सिंग हेल्थ केयर ट्रेनर दीपक कुमार पुरी व भुवनेश गोस्वामी ने बस्ती के लोगों से जनसंख्या वृद्धि से होने वाले नुकसान एवं कोरोना महामारी के विषय में चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने बस्ती के लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने, फेस कवर का नियमित प्रयोग करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में एबीवीपी कार्यकर्ता अरविंद राठौर, हेमराज सहरिया, नवीन चंदेल, प्रकाश मेहता ने बच्चों को मास्क और पाठ्य सामग्री वितरित की एवं छात्रसंघ अध्यक्ष चौहान व गोस्वामी ने बस्ती के बच्चों को पढ़ाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ