महवा में मीट की छह अवैध दुकानें सीज

शहर में अवैध रूप से देर रात तक संचालित होने वाली मीट की दुकानों पर नगर पालिका प्रशासन में कार्रवाई की है। जिसके तहत शुक्रवार को सूर कुंड मोहल्ले में संचालित 6 दुकानों को नगरपालिका ने सीज कर दिया है। अधिशासी अधिकारी तेजराम मीणा ने बताया कि यह सभी दुकाने अवैध रूप से संचालित थी और एसडीएम के शहर में साय 6 बजे दुकान बंद करने के आदेशों के बावजूद देर रात तक खोला जाता था।

उन्होंने बताया कि अवैध रूप से संचालित चिराग कुरेशी, जायद कुरेशी, अजमेरी कुरैशी, हेमराज सहित एक अन्य की मीट की दुकान को सीज करने की कार्रवाई की गई है। इन दुकानों पर आए दिन झगड़ा फसाद होता रहता है। कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। ऐसे में यह कार्रवाई की गई है। यही नहीं नगर पालिका प्रशासन की आंख के नीचे लंबे समय से अवैध बूचड़खाने भी संचालित हैं लेकिन फिलहाल बूचड़खानों पर नगरपालिका लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Six illegal meat shops seized in Mahwa


टिप्पणियाँ