करणी सेना की राष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय बैठक नीमराना फोर्ट में आयोजित की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजपाल अंमू ने कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही करणी सेना की ओर से न्याय रैली निकाले जाने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा सरकार से अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत की सीबीआई से जांच कराने, संविधान की नवीं सूची से आरक्षण काे बाहर रखने सहित अन्य मांगें की गई।
इस अवसर पर करणी सेना की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष कृति राठौर, प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सिंह हाडा, प्रदेश संगठन मंत्री सवाई सिंह राठौर, अलवर जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरूका, सुभाष, जितेंद्र सिंह, साेनिया, वर्षा चौहान, दिल्ली अध्यक्ष बादल तंवर, हरियाणा अध्यक्ष ओम तंवर आदि माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ