पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज मानवाधिकार संगठन के तत्वावधान में सोमवार को जयपुर रोड स्थित समीक्षा कैंपस में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फादर हीरालाल मैंसी ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए शपथ दिलाई।
पीयूसीएल अजमेर इकाई के उपाध्यक्ष जुल्फिकार चिश्ती काे श्रद्धांजलि देते हुए सर्वधर्म प्रार्थना की गई। सरदार गोपाल सिंह ने चिश्ती के याेगदान काे प्रेरक बताया। सिस्टर कैरोल गीता और प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष डीएल त्रिपाठी ने चिश्ती के पीयूसीएल में याेगदान काे उल्लेखनीय बताया। प्रदेश महासचिव डॉ. अनंत भटनागर ने जुल्फिकार चिश्ती को कर्मठ कार्यकर्ता बताया।
नवाब हिदायतुल्लाह, डॉ. सुरेश अग्रवाल ने जुल्फिकार के जीवन के संस्मरण सुनाए। दिनेश शर्मा ने शांति पाठ कराया। रमेश लालवानी ने कार्यक्रम संचालन किया। बदरुद्दीन कुरैशी, अनवर हुसैन घोसी, राधावल्लभ, ओपी रे डॉक्टर, सुनीता पवार, सिस्टर एल्विना दीपा पारवाणी सहित अनेक अन्य लोगों ने भी जुल्फिकार चिश्ती की सराहना की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ