प्रदेश में कोविड-19 महामारी की विषम परिस्थितियों के कारण बीएड (शिक्षा) एवं अन्य आगामी कक्षाओं की फीस के संबंध में मंगलवार को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राजस्थान के समस्त निजी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि विद्यार्थियों से फीस वसूल करने में सहानुभूति बरती जाए।
स्टूडेंट्स को फीस जमा करवाने के लिए समुचित अवसर प्रदान किए जाए। साथ ही विद्यार्थियों से विलंब शुल्क, छात्रावास शुल्क, मेस शुल्क, कॉशन मनी आदि नहीं लिया जाए। इन निर्देशों की अवहेलना करने पर संबंधित कॉलेज के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ