मालपुरिया गांव में मकान के रास्ते पर चल रहे विवाद को लेकर शुक्रवार को विकास अधिकारी नाहरसिंह मीणा ने तहसीलदार के साथ रास्ते का मौका मुआयना किया।पूनी देवी मीणा ने बीते दिनों विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आबादी भूमि में मकान के रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। विकास अधिकारी नाहरसिंह मीना व गठित टीम की समझाइश के बावजूद रास्ते के विवाद का कोई हल नहीं निकला।
गौरतलब है कि 6 माह पूर्व कलेक्टर के निर्देश पर पंचायत समिति की टीम ने मौके पर जाकर आपसी समझाइश से मकान पर जाने के लिए रास्ता निकलवाया था। अब रास्ते के एक ओर निर्माण शुरू होने व आबादी भूमि की शीट में रास्ता कटा हुआ नहीं होने से रास्ते की चौड़ाई को लेकर फिर से विवाद गहरा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ