जगतपुरा के बदमाश रूपा मीणा के गैंग ने जीवाराम की हत्या कराई

लवाण थाना इलाके में ग्राम बनियाना पुलिया के समीप बुधवार रात को जीवाराम मीणा की हत्या जगतपुरा के बदमाश रूपा मीणा के गैंग ने की है। मृतक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उक्त वारदात को रूपा मीणा मॉडल टाउन जगतपुरा, हरि निठारवाल सीरसी व दीपू बच्चा मीनावाला ने नरेंद्र चैनपुरा, कमल पाडावाला, मुल्कराज पापड़दा के साथ मिलकर अंजाम दिया है।
पुिलस के अनुसार छतरी वाली ढाणी निवासी भरतलाल मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 जुलाई को षड़यंत्र पूर्वक नियोजित तरीके से मुल्कराज पापड़दा उसके पुत्र जीवाराम मीणा को घर से अशोका होटल में जन्म दिन की पार्टी हाेने की बात कहकर बुलाकर लाया था। मुल्कराज ने सभी दोस्तों काे पार्टी में बुलाया था।

उसका पुत्र जीवाराम मीणा मुल्कराज पापड़दा के साथ अशोका होटल में जन्मदिन की पार्टी में चला गया। पार्टी में ऋषि, अनिल, मुल्कराज, लेखराज मेहसरा व अन्य कई व्यक्ति थे। पार्टी करने के बाद रात करीब 11 बजे मुल्कराज मीणा व उसके साथियों ने बनियाना तक चलने की कही।

ये सभी एक बंद बॉडी की कार में सवार होकर बनियाना चले गए। ऋषि, अनिल, मुल्कराज व उसका पुत्र जीवराम एक गाड़ी में थे। लेखराज व जीवाराम की मोटरसाइकिल से कार के साथ बनियाना पुलिया के पास करीब 20 मिनट बाद पहुंचे। वहां पर नरेंद्र चैनपुरा, कमलेश पाडावाला, गंगाधर पाटन, नीवास बैजवाड़ी, सुरेश पुत्र
राधाकिशन, पायलेट मीणा बागपुरा, बिट्टु उर्फ राजेंद्र सैंथल, बच्छू पीलूखेड़ा, महेश पोसवाल, लालाराम, सीनू झारेडा, शिनू पायलेट व अन्य 10-12 लोग पहले से ही मौजूद थे।
इन सभी लोगों ने एक राय होकर बनियाना पुलिया के पास गाड़ियां रोककर पूर्व नियोजित तरीके से षड़यंत्र रचकर जीवराम को गाड़ी से उतारकर लाठी- डंडों व सरियों, लोहे के हथोड़े से मारपीट की व धारदार हथियार से सिर में चोट मारी। इससे उसके पुत्र हाथ पैरों व सिर में गंभीर चोटें आई।

घायल को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसके पुत्र की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भरतलाल ने बताया कि इन लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर जीवारामके साथ धोखे से मारपीट कर हत्या की है। उक्त घटना की सूचना रवि शर्मा ने वीडियो देखकर सियाराम दयारामपुरा व सोनू को फोन पर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ