राजस्थान यूनिवर्सिटी में कुलपति का अतिरिक्त प्रभार यहीं के प्रोफेसर जगदीश प्रसाद यादव को दिया गया है। अब तक राजस्थान यूनिवर्सिटी में यादव सहित 19 लोगों को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार दिया जा चुका है, जिसमे कई आईएएस अफसर भी शामिल हैं।
इंतजार था स्थाई कुलपति का : यादव वर्तमान में राज ऋषि भृर्तहरी मत्स्य यूनिवर्सिटी, अलवर में कुलपति हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.आर के कोठारी का कार्यकाल शनिवार को खत्म हो गया। नए कुलपति के लिए सर्च कमेटी ने नाम चयन कर राजभवन भेज दिए थे। स्थाई कुलपति के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन रविवार को राजभवन ने यादव को सरकार की सलाह पर अतिरिक्त प्रभार देने के आदेश निकाले।
आरयू के डॉ. भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि यादव सोमवार को कुलपति सचिवालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
जुलाई में है रिटायरमेंट : जेपी यादव आरयू में सिंडिकेट सदस्य, कॉमर्स कॉलेज के प्रिंसिपल, डीन, ईएएफएम के विभागाध्यक्ष, चीफ वार्डन, चीफ प्रॉक्टर सहित प्रशासनिक पदों पर रह चुके हैं। इसी महीने उनका रिटायरमेंट है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ