युवक के खिलाफ 17 साल की नाबालिग लड़की काे भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज हाेने पर नयाशहर थाने की पुलिस दाेनाें काे हनुमानगढ़ से दस्तयाब कर लाई। लड़की की काेराेना जांच करवाई गई ताे उसकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है जिसके बाद थाने की महिला कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मियाें काे क्वारेंटाइन किया गया है।
आठ जुलाई काे नयाशहर पुलिस थाने में रामपुरा बस्ती निवासी नाबालिग लड़की काे भगा ले जाने का मुकदमा हुआ था। पुलिस ने छानबीन कर आराेपी अजय कुम्हार और लड़की काे 10 जुलाई काे हनुमानगढ़ से दस्तायाब किया और दाेनाें काे बीकानेर लाया गया। लड़की ने अपने बयानाें में दुष्कर्म का आराेप लगाया ताे उसका मेडिकल मुआयना और काेराेना जांच करवाई गई।
उसकी रिपाेर्ट काेराेना पाॅजिटिव आई है। लड़की के संपर्क में आए एएसआई हरबंशसिंह, कांस्टेबल सुमन और भजनलाल काे क्वारेंटाइन किया गया है। तीनाें पुलिसकर्मियाें की भी काेराेना जांच हाेगी। युवती की ओर से दुष्कर्म का आराेपी लगाने पर मामले की जांच सीओ एससी एसटी दीपचंद काे साैंपी गई है। युवती काे बाल गृह भेजा गया है। अभियुक्त काे गिरफ्तार किया गया है जिसकी साेमवार काे काेराेना जांच करवाई गई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ