नई मंडी रोड पर विजयवर्गीय लॉन के सामने शुक्रवार को अंडरग्राउंड केबल बॉक्स में फाल्ट से वायर जल गए। इससे आसपास की बिजली बंद हो गई। लोगों ने बिजली निगम कार्यालय में सूचना दी। इस पर बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची तथा केबल की मरम्मत की।
इस दौरान आसपास की बिजली करीब एक घंटे बंद रही। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कॉलोनी के लोगाें ने बताया कि बिजलीकर्मियों ने मरम्मत कर बिजली सप्लाई चालू कर दी, लेकिन लाइन में दो फेज आ रहे हैं। एक फेज नहीं आ रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ