पेयजल की मुख्य लाइन में अवैध कनेक्शन

कस्बे में लोगों ने पेयजल की मुख्य लाइन से अवैध कनेक्शन ले रखे हैं। जानकारी के अनुसार रेलवे लाइन के नजदीक 54 नंबर फाटक से 56 नंबर फाटक तक कुछ लोगों ने जलदाय विभाग की मुख्य पाइप लाइन से अवैध कनेक्शन ले रखे हैं।
वहीं जलदाय विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनिल गुर्जर ने बताया कि मुख्य लाइन को डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बना दिया है और सभी कनेक्शन अधिकृत हैं। कोई अवैध कनेक्शन नहीं हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Illegal connection in main line of drinking water


टिप्पणियाँ