निजी हॉस्पिटल में डायलिसिस करवा रहा युवक निकला कोरोना पॉजीटिव, मचा हड़कंप

लॉयन न्यूज, बीकानेर। गुरुवार दोपहर को जारी हुई कोरोना रिपोर्ट ने एक निजी हॉस्पिटल के प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया, जब पता चला कि यहां डायलिसिस करवा रहे कैंसर पीडि़त को कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट हुआ है। जिसके बाद एहतियात के तौर पर पॉजीटिव पाए गए मरीज के संपर्क में आए डॉक्टर व अन्य स्टाफ को क्वारेंटाइन किया और उनका कोरोना सेंपल लिया गया है। इसके अलावा जिस वार्ड में मरीज की डायलिसिस हुआ उस वार्ड को भी सैनेटाइज किया गया है।

Related Posts



टिप्पणियाँ