एसपी ने ली अपराध समीक्षा की बैठक पेंडिंग प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश

एसपी आनंद शर्मा ने पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में क्राइम मीटिंग ली। इस दौरान बाड़मेर डीएसपी, महिला सैल, बाड़मेर कोतवाली, सदर, ग्रामीण, महिला थाना और यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। एसपी ने कानून व्यवस्था की स्थिति, पेंडिंग प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अपराधों की रोकथाम करने के निर्देश दिए।

लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत अधिकाधिक कार्यवाही करने, कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर लापरवाही बरतने वाले लोगो के खिलाफ महामारी अधिनियम 2020 के तहत कार्यवाही करने, लंबे समय से पेंडिंग प्रकरणों का निस्तारण, महिलाओं व बालकों पर अत्याचारों को रोकने, एसी-एसटी प्रकरणों का तुरंत निस्तारण, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी करने, हार्डकोर अपराधियों को समय-समय पर पाबंद करने सहित आवश्यक निर्देश दिए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ