हाेटल में ठहरे विधायकाें ने अंत्याक्षरी खेली, गाना गाया; हम हाेंगे कामयाब

कांग्रेस में सियासी संग्राम के बीच तनाव भी है और उस तनाव को नियंत्रित करने के लिए मनोरंजक प्रयास भी। गहलोत गुट के विधायक होटल फेयरमोंट में गंभीर सियासी चर्चाएं कर रहे हैं। अपने क्षेत्र की जानकारियां ले रहे हैं। अपने परिजनों से फोन पर बात कर रहे हैं। मिलने आ रहे परिजनों के साथ भी कुछ वक्त बिता रहे हैं।

रविवार को होटल में विधायकों ने अंत्याक्षरी खेली। इस बीच विधायक ने गाना गाया- हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब एक दिन....इस पर दोनों टीमें एक हो गईं। सबने मिलकर पूरा गाना गाया। अंत्याक्षरी का यह हिस्सा ट्विटर पर भी डाला। पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश पांडे ने भी इस पर ट्विट किया और लिखा- हम होंगे कामयाब... मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास... हम होंगे कामयाब एक दिन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The legislators staying in the hotel played Antyakshari, sang; We will succeed


टिप्पणियाँ