रोडवेज ने बुधवार से सीकर, बीकानेर, गंगानगर की ओर संचालित की जा रही कुछ बसों को केन्द्रीय बस स्टैंड, सिन्धी कैम्प से संचालित करने की स्वीकृति जारी कर दी है। फिलहाल इन मार्गों की रोडवेज की बसों को कोरोना संक्रमण को देखते हुए चौमू पुलिया से ही संचालित किया जा रहा था। सीएमडी नवीन जैन ने लोगों की परेशानी को देखते हुए मंगलवार को आदेश जारी कर एहतियात के साथ सीकर, बीकानेर, पिलानी, सरदार शहर, गंगानगर, अनुपगढ़, सूजानगढ़, खेतड़ी, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, झुन्झूनू, लाड़नू के लिए संचालित की जा रही कुछ बसों को केन्द्रीय बस स्टैण्ड, सिन्धी कैम्प से संचालित करने की स्वीकृति दी है। इन मार्गों के यात्री चौमू पुलिया बस स्टैंड या सिन्धी कैंप से भी यात्रा कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ