एसओजी ने मांगे वॉयस सैंपल, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा- ऑडियो प्रामाणिक नहीं

विधायकाें की खरीद-फराेख्त की जांच कर रही एसओजी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत काे नाेटिस भेजकर वाॅयस सैम्पल देने व बयान दर्ज करवाने काे कहा है। इसी बीच, शेखावत ने कहा कि पुलिस पहले इन तीन ऑडियो टेप की प्रामाणिकता जांचे।

स्पष्ट करे कि टेप का स्राेत क्या है और पुलिस काे कैसे मिले? इन्हें किसने रिकाॅर्ड किया? यह भी जांचे कि टेप असली हैं या नहीं। उसके बाद हर जांच के लिए मेरे दरवाजे खुले हैं।

समझा जा रहा है कि टेप पर राजनीतिक तकरार बढ़ने के बीच शेखावत अभी जांच में शामिल नहीं हाेंगे। टेप काे फर्जी बताते हुए भाजपा सीबीआई जांच की मांग कर रही है। सवाल उठा रही है कि क्या राजस्थान पुलिस नियमाें के खिलाफ राजनेताओं के फाेन टेप कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (फाइल फोटो)


टिप्पणियाँ