कलेक्टर ने पंचायत समिति क्षेत्रों का दौरा किया, कोविड केयर सेंटरों का निरीक्षण

कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने सोमवार को केकड़ी, सरवाड़, अरांई, श्रीनगर एवं किशनगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय अधिकारियों की बैठक ली।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला कलक्टर ने पंचायत समिति क्षेत्रों में अधिकारियों को कोरोना महामारी से निपटने के संबंध में निर्देश दिए। पंचायत समिति क्षेत्र में स्थानीय अधिकारियों की बैठक ली और गरीब कल्याण रोजगार अभियान के माध्यम से अधिकतम व्यक्तियों को लाभान्वित करने के संबंध में निर्देश प्रदान किए।

जिला खनन फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। जिले में टिड्डी दलों के हमलों से होने वाले नुकसान के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की गई। साथ ही कीटनाशकों के माध्यम से टिड्डी दलों का नियमित सफाया करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर राजपुरोहित ने राजस्थान के बाहर से आए मजदूरों के कौशल का उपयोग करने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। इन मजदूरों की योग्यता एवं कौशल के अनुसार स्किल मेपिंग करके रोजगार की व्यवस्था करने की आवश्यकता बताई। अरांई में ग्रामीणों ने समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
सरवाड़ की उपखंड अधिकारी तारामती वैष्णव ने बताया कि कलेक्टर ने पंचायत समिति सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से होने वाले कार्यों में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए। राजपुरोहित ने कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण किया। यहां भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
केकड़ी उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कलेक्टर ने प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इसमें कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने राजकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। चिकित्सालय में मरीजों को समुचित उपचार एवं दवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इन्फ्ल्यूएन्जा लाइक इलनेस वाले मरीजों पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दाैरान उपखंड क्षेत्रों के समस्त विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Collector visits Panchayat Samiti areas, inspects Kovid care centers


टिप्पणियाँ