पशु से टकरा जाने के कारण बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

लॉयन न्यूज, बीकानेर। राजष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर बुधवार देर रात को आवारा पशु से बाइक टकरा जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। घायल का पीबीएम ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। हैड कांस्टेबल गंगाराम विश्नोई से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को लालेरा बस स्टेण्ड के पास एक बाइक आवार पशु से टकरा जाने के कारण एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त बीकानेर के रिड़मलसर निवासी गुरजंटसिंह पुत्र अंग्रेसिंह के रूप में हुई जो कि मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है। वहीं घायल फाजिल्का निवासी अवतार सिंह पुत्र बलकार सिंह का इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा है। गंगाराम के अनुसार दोनों बाइक महाजन की तरफ से अरजनसर की जा रहे थे कि बीच रास्ते में पशु से टकरा जाने के कारण यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया है।

Related Posts



टिप्पणियाँ