निर्माणाधीन मकान की छत ढ़हने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक को लोगों ने बचाया; दो को जेसीबी की मदद से निकाला

(राजेंद्र जैमन)। दौसा के मुर्शिद नगर में बुधवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में गुमटी की डिजाइन बनाने के लिए लगाई गई ईंटें हटाते ही छत भरभराकर गिर गई। इससे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई तथा एक मजदूर घायल हो गया। हादसाहोते ही कोहराम मच गया।

मुर्शिद नगर में एक मकान का निर्माण चल रहा था। मकान पर तीन दिन पहले लैंटर डालकर गुमटी के लिए डिजाइन बनाई थी। बुधवार को ठेकेदार के मजदूर ईंट हटा रहे थे। इस दौरान छत भरभरा कर गिर गई। इससे वहां काम कर रहे हापावास निवासी रामकिशन बैरवा उर्फ छोटेलाल (32), उसका चचेरा भाई महेश बैरवा (23) तथा हरकेश बैरवा मलबे में दब गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा मजदूरों को निकालने में जुट गए। लोगों ने एक घायल कोनिकाल लिया लेकिन दो मजदूर मलबे में दबे रह गए।

सूचना मिलने पर डीएसपी नरेंद्र इनखिया, कोतवाल राजेश कुमार मीणा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस व नगर परिषद की टीम ने दो जेसीबी की सहायता से मलबे में दबे मजदूरों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां रामकिशन उर्फ छोटेलाल व महेश को मृत घोषित कर दिया। घायल हरकेश का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

दो जेसीबी की मदद से एक घंटे बाद मलबे में दबे मजदूरों को निकाला, डाकटरों ने किया मृत घोषित
छत गिरने से तीन मजदूर मलबे में दबे रह गए। लोगों ने उन्हें निकालने की भरसक कोशिश की। इस दौरान हड़कंप मच गया। हादसे का पता चलने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए तथा मजदूरों को निकालने में जुट गए। लोगों ने एक मजदूर को निकाल लिया, लेकिन दो मजदूर मलबे में दबे रहे। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व नगर परिषद की टीम ने दो जेसीबी की मदद से मजदूरों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनको मृत घोषित कर दिया। एक मजदूर का उपचार चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दौसा। निर्माणाधीन मकान की छत ढहने से मलबे में दबे मजदूरों को जेसीबी की मदद से निकालते हुए।


टिप्पणियाँ