दो दिन बाद मिली पॉजीटिव रिपोर्ट, बाइक पर पहुंचा कोविड सेंटर, काफी देर तक नहीं मिला बेड, इलाज अब तक नहीं हुआ शुरू

– रानी बाजार एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव
लॉयन न्यूज, बीकानेर। कोरोना पॉजीटिव आये एक युवक को लेने जब स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं आई तो वह पूरी एहतियात के साथ बाइक पर कोविड सेंटर पहुंच गया। कोविड सेंटर में सिर्फ गार्ड मिला, जिसने कहा कि बाइक पर कैसे आये हो तो उसने सारी बात बताई। बात सुनकर गार्ड ने उसे कहा कि वार्ड के दूसरे नंबर फ्लोर पर चले जाओ। जहां उसे काफी देर तक खाली बेड नहीं मिला फिर दूसरे कॉर्नर पर एक खाली बेड मिला, जिस पर वह सो गया। लेकिन अभी उस तेज़ बुखार है। नाक में जलन और पेट दर्द हो रहा है, लेकिन इलाज शुरु नहीं हुआ है।

बता दें, गुरुवार दोपहर को जारी हुई कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट में रानी बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक का एक कर्मचारी भी पॉजीटिव रिपोर्ट हुआ। जिसके बाद बैंक के अन्य कर्मचारियों ने भी कोरोना जांच करवाई, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। हालांकि 23 वर्षीय पॉजीटिव युवक बीते शुक्रवार से बैंक नहीं गया है। पॉजीटिव ने ‘लॉयन एक्सप्रेस’ से हुई बातचीत में बताया कि उसको शुक्रवार को तेज बुखार व नाक में जलन सी महसूस होने लगी। जिसके बाद इस युवक ने अपने आपको को घर में अलग कमरे में क्वारेंटाइन कर लिया था।

उसके बाद सोमवार को सुबह ग्यारह बजे कोरोना की जांच करवाई जो कि बुधवार दोपहर पॉजीटिव के रूप में जारी हुई। यानी कि छह घंटे में मिलने वाली जांच रिपोर्ट दो दिन बाद मिली। इन दो दिनों में पॉजीटिव युवक ने पीबीएम के डॉक्टर्स से भी बातचीत की। इस दौरान उसे बताया गया कि अगर आपकी रिपोर्ट पॉजीटिव होती तो आपके पास मैसेज आ जाता, इसलिए आपकी रिपोर्ट निगेटिव है। उसके बाद आज इस युवक के पास मैसेज आया कि आप की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव है तो वह खुद बाइक पर बैठक पीबीएम अस्पताल के कोविड सेंटर पहुंच गया।

जहां उसे एक गार्ड ने कहा कि आप बाइक पर बैठकर कैसे आ गए, आपको को एम्बुलेंस में आना चाहिए था। यहां से पॉजीटिव युवक कैसे ही कर कोरोना वार्ड तक चला गया, जहां काफी तीसरी मंजिल पर एक बेड खाली मिला तो वह उसी पर लेट गया। इस पॉजीटिव युवक ने बताया कि उसे तेज बुखार आ रहा है तथा पेट में भी दर्द हो रहा है, लेकिन अभी एक भी डॉक्टर उसके पास नहीं आया है।

Related Posts



टिप्पणियाँ