हाईकोर्ट में पायलट खेमे की सुनवाई टली, संशोधन के बाद फिर दायर करनी होगी याचिका

लॉयन न्यूज, बीकानेर। राजस्थान में सियासी संकट थमता नहीं दिख रहा है। सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों को नोटिस का मामला राजस्थान हाईकोर्ट पहुंच गया है। पायलट खेमे के विधायक पी आर मीणा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस को चुनौती दी है। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कल तक के लिए टाल दी है। राज्य विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी ने कांग्रेस के बागी 19 विधायकों को विधायक दल की बैठक में नहीं आने पर नोटिस जारी किया है। सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी की याचिका पर उन्होंने नोटिस जारी किए। इसके बाद विधायकों को वॉट्सएप पर ये भेजे गए और उनके घरों पर भी चस्पा कर दो दिन में जवाब मांगा गया है।

Related Posts



टिप्पणियाँ