श्याम नगर इलाके से सूने मकान के ताले तोड़कर नकदी और जेवर चोरी

श्याम नगर इलाके में चोरों ने वर्धमान नगर बी में एक सूने मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चुराकर ले गए। इस संबंध में पीड़ित विवेक यादव ने शनिवार को श्याम नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह 6 जुलाई को परिवार सहित बाहर गए हुए थे। इस दौरान चोरों न उनके घर के ताले तोड़कर अलमारी से 90 हजार रुपए व सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ