ग्रामीण क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं की मनमानी वीसीआर भरने समेत अन्य विद्युत समस्याओं को लेकर भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता से वार्ता की।
कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पनादेवी, पूर्व विधायक हीरालाल नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, ललित शर्मा, मुकेश नागर अयाना ने अधीक्षण अभियंता को ग्रामीण क्षेत्रों में आ रही समस्याओं के बारे में बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि बारिश नहीं होने से किसानों को बिजली की सख्त आवश्यकता है, लेकिन देहात में मात्र 3 या 4 घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिससे फसल को बचाना असंभव सा हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ