जयपुर के जगतपुरा इलाके की पाम काेर्ट काॅलाेनी में मंगलवार अलसुबह बघेरा चहलकदमी करता दिखा। झालाना के ट्रैक-3 की शूटिंग रेंज के समीप स्थित इस काॅलाेनी के एक मकान के आगे कुछ देर रुकने के बाद बघेरा आगे बढ़ गया।
मकान के सीसीटीवी में यह तस्वीर कैद हुई उस समय सुबह 3:38 बजे का समय था। वन विभाग के अफसरों के मुताबिक काॅलाेनी के पास जंगल का एरिया है, इसलिए बघेरा कई बार यहां के कुत्तों के शिकार के लिए आ जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ