जनसेवा प्रन्यास का रक्तदान शिविर आज

जन सेवा प्रन्यास की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मेंरविवार को किशनगंज में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। जनसेवा प्रन्यास के मांगीलाल गोस्वामी ने बताया कि रविवार काे किशनगंज के डिसेंट स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के लिए संगठन की ओर से पूर्व में बैठक करके सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कार्यकर्ता टोली बनाकर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे है। शिविर में रक्तदान करने के लिए अबतक 220 लोगो ने संकल्प पत्र भरा है।
रक्तदान शिविर आज, संकल्प पत्र भरवाकर कर रहे जागरूक: किशनगंज. कस्बे में जन सेवा प्रन्यास स्थानीय इकाई की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर आयेजित किया जाएगा। इसको लेकर समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। समिति के केशव व हरीश सुमन ने बताया कि जरूरतमंदों की मदद के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर संकल्प पत्र भरवाए जा रहे हैं।

वहीं प्रन्यास से जुड़े पदाधिकारियों को लक्ष्य देकर शिविर के दौरान अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिविर का आयोजन रविवार सुबह 10 बजे से शाहबाद रोड स्थित डिसेंट पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। रक्तदान शिविर से जुड़े मांगीलाल शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों कार्यकर्ता टोली बनाकर युवाओं को रक्तदान का महत्व एवं आवश्यकता बताते हुए जागरूक कर रहे हैं।

पत्नी के जन्मदिन पर किया रक्तदान
जीवन रक्षक युवा टीम के सदस्यों की ओर से जन्मदिन हो या त्याेहार पर रक्तदान किया जा रहा है। टीम संचालक सौरभ प्रजापति व विशाल प्रजापति ने बताया कि जीवन रक्षक युवा टीम के वरिष्ठ सदस्य यतेंद्र चक्रवर्ती ने उनकी पत्नी नीलू प्रजापति के जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। साथ ही जीवन रक्षक युवा टीम के सदस्य प्रतिदिन इमरजेंसी केस के दौरान ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर रहे हैं। इस दौरान अर्पण दाधीच, नितिन प्रजापति, कुलदीप मेघवाल, कनिष्क शर्मा आदि मौजूद थे।

ईश्वरपुरा के 5 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

बारां स्थित ब्लड बैंक में चल रही रक्त की कमी को देखते हुए शनिवार को हाड़ौती ब्लड डोनर सोसायटी ईश्वरपुरा के कोऑर्डिनेटर व रक्तप्रेरक पुरुषोत्तम मेहरा के नेतृत्व में रक्तदाता मनमोहन नागर, जय प्रकाश प्रजापति, योगेंद्र सुमन, लालचंद नागर और रोहित ने रक्तदान किया। इसी के तहत सभी रक्त दाताओं से अपील की गई कि सभी ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान करके रक्त की कमी को पूरा करें। इसी तरह रोजाना रक्तदाता ब्लड बैंक पहुंचते रहेंगे तो रक्त की कमी से किसी भी मरीज को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ