जिस रिसाेर्ट में बागी भंवरलाल, वहां हरियाणा पुलिस ने एसओजी की टीम काे जाने ही नहीं दिया और ना रिसाेर्ट प्रबंधन ने रिकाॅर्ड दिया

हॉर्स ट्रेडिंग के ऑडियो से आरोपी बने बागी विधायक भंवरलाल शर्मा के मानेसर में स्थित रिसाेर्ट बेस्ट वेस्टर्न कंट्री क्लब रिसाेर्ट में हाेने की सूचना पर पहुंची एसओजी टीम काे हरियाणा पुलिस ने रिसाेर्ट में जाने ही नहीं दिया। गुरुवार रात रिसोर्ट से करीब डेढ़ किमी दूर रोक लिया।

रिसाेर्ट मैनेजर काे वहीं बुला लिया। एसओजी ने रिसाेर्ट मैनेजर काे रिसाेर्ट में ठरहने वाले लाेगाें के बारे में जानकारी मांगी थी, मगर मैनेजर ने न रिकार्ड दिखाया और न ही कोई जानकारी दी। एसओजी टीम ने रिसाेर्ट प्रबंधन काे नाेटिस देकर दस जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक की सीसीटीवी फुटेज व वहां ठहरने वाले लाेगाें के बारे में जानकारी मांगी है।

एसओजी एडीजी अशाेक राठाैड़ ने बताया कि एसओजी की टीम ने मानेसर स्थित हाेटल आईटीसी ग्रांड भारत में 10 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक का रिकाॅर्ड मांगा है। टीम मानेसर में ही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भंवरलाल शर्मा (फाइल फोटो)


टिप्पणियाँ