परिणाम देने में शिक्षा मंत्री का गृह जिला सीकर टॉप पर, झुंझुनूं दूूसरे तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह जिला जोधपुर तीसरे नंबर पर रहा

(आरिफ कुरैशी)।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग का परिणाम देने में शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का गृह जिला सीकर टॉप पर रहा है। दूसरे नंबर पर झुंझुनूं जिला रहा, वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह जिला जोधपुर तीसरे नंबर पर रहा है। इसके अलावा धौलपुर जिले का परिणाम सबसे कम 84.18 प्रतिशत रहा।

शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सभी जिलों के अलग-अलग परिणाम आंकड़े भी जारी किए हैं। पूरे प्रदेश में सीकर का परिणाम 95.07 प्रतिशत के साथ टॉप पर है। यहां से 24 हजार 238 विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरे, इनमें से 24 हजार 191 ने परीक्षा दी। इनमें से कुल 22 हजार 836 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे।

प्रदेश में सबसे अधिक परीक्षा परिणाम देने में दूसरे नंबर पर झुंझुनूं जिला रहा। यहां का परिणाम 95.03 प्रतिशत रहा। यहां से 15359 में से 15156 ने परीक्षा दी। इनमें से 14402 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। तीसरे नंबर पर सीएम अशोक गहलोत का जिला जोधपुर रहा। यहां का परिणाम 94.77 प्रतिशत रहा। इस जिले से कुल 11 हजार 578 विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरा, इनमें से 11 हजार 476 ने परीक्षा दी और 10876 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे।

इसके अलावा चौथे नंबर पर नागौर जिला रहा। यहां से 15178 में से 15036 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। इनमें से 14187 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। यहां का परिणाम 94.35 प्रतिशत रहा। पांचवे नंबर पर 93.93 प्रतिशत के साथ बांसवाड़ा जिला रहा। 5994 में से 5898 ने परीक्षा दी और 5540 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। छठे नंबर पर 93.73 प्रतिशत के साथ भीलवाड़ा जिला रहा। यहां 3695 विद्यार्थियों में से 3424 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। सातवें नंबर पर जालौर जिला रहा। यहां 2933 विद्यार्थियों में से 2203 उत्तीर्ण रहे।

संभाग मुख्यालयों में जयपुर का परिणाम सबसे अधिक

  • बोर्ड की ओर से जारी प्रदेश के सभी सातों संभाग मुख्यालयों में जयपुर का परिणाम सबसे अधिक 92.88 प्रतिशत रहा। संभाग मुख्यालयों के परिणाम एक नजर में -
  • अजमेर का परिणाम-85.76 प्रतिशत, 5644 में से 5582 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 4787 उत्तीर्ण रहे
  • भरतपुर का परिणाम-88.72 प्रतिशत, 8808 में से 8714 ने परीक्षा दी और 7731 उत्तीर्ण रहे
  • बीकानेर का परिणाम-92.43 प्रतिशत, 4438 में से 4388 ने परीक्षा दी और 4056 उत्तीर्ण रहे
  • जयपुर का परिणाम 92.88 प्रतिशत रहा। कुल 36 हजार 626 विद्यार्थियों में से 36161 ने परीक्षा दी और कुल 33730 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे
  • जोधपुर का परिणाम 94.77 प्रतिशत रहा। कुल 11 हजार 578 विद्यार्थियों में से 11 हजार 476 ने परीक्षा दी और 10876 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे
  • कोटा का परिणाम-90.94 प्रतिशत रहा। कुल 8731 में से 8668 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 7883 उत्तीर्ण रहे
  • उदयपुर का परिणाम-91.96 प्रतिशत रहा। कुल 5415 में से 5359 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 4928 उत्तीर्ण रहे

पिछले साल की तुलना में 0..92 प्रतिशत परिणाम गिरा
बोर्ड की वर्ष 2019 का कुल परिणाम 92.88 प्रतिशत रहा था, इस बार यह परिणाम 0.92 प्रतिशत लुढ़क कर 91.96 प्रतिशत रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अजमेर। आरबीएसई 12वीं विज्ञान वर्ग का परिणाम देने में शिक्षा मंत्री का गृह जिला सीकर टॉप पर रहा है।


टिप्पणियाँ