भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर संपूर्ण भारतीय रेलों पर 30 जुलाई तक सरकार जगाओ व रेल कर्मचारी बचाओ सप्ताह चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर-पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ ने शनिवार को मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में कोविड-19 के निर्देशाें की अनुपालना करते हुए सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कैरिज एवं वैगन) के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
सरकार की निजीकरण व निगमीकरण की नीतियों तथा एनपीएस का पुरजोर विरोध करते हुए कर्मचारियों से कार्यक्रम को देश हित, उद्योग हित तथा कर्मचारी हित में बताते हुए पूरा सहयोग का आग्रह किया। इसी प्रकार कार्यशाला, लालगढ़ तथा सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कैरिज व वैगन) लालगढ़ के कार्यालयों के समक्ष शाखा सचिव बाबूलाल सुथार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मंडल मंत्री हनुमानदास, मंडल उपाध्यक्ष सुनील शादी, भारतीय रेलवे मजदूर संघ के कार्यकारी सदस्य जगदीश कुमार शर्मा, अमरसिंह सिहाग, लक्ष्मण चौधरी, भादर सिंह, हरिराम तर्ड आदि ने विचार रखे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ