चौहाबो थाने में गत दिनों हनी ट्रेप का आरोपों के साथ ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए मांगने के संबंध में बाड़मेर के एक संत द्वारा दर्ज करवाए मामले में अब समझौता हो गया है। हालांकि, पुलिस समझौता होने की संभावना जता रही है, लेकिन संत ने पुलिस से कोई कार्रवाई नहीं चाहने की बात कही है। संभवतया इसी के चलते केस में नामजद आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि बाड़मेर के एक संत ने चौहाबो थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती, उसकी बहन सहित अन्य के खिलाफ ब्लैकमेलिंग व हनी ट्रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने युवती से पूछताछ की, तो युवती ने कई फोटो और वाट्सएप पर संत द्वारा भेजे गए आपत्तिजनक वीडियो दिखाए, तो पुलिस भी हैरान रह गई।
उधर, संत को आशंका हुई कि कहीं युवती उन सबूतों के साथ उसी के खिलाफ केस दर्ज न करवा दे, इसलिए दोनों पक्षों में अपने स्तर पर बातचीत शुरू हुई। खुद की गलतियां उजागर होने से घबराए संत ने भी पुलिस से कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही। इस संबंध में चौहाबो पुलिस का कहना है कि युवती और संत का पुराना परिचय है और संभवतया दोनों में समझौता हो गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ