संविदाकर्मियों ने किया प्रदर्शन

राजस्थान नर्सेज भर्ती 2018 संघर्ष समिति के बैनरतले सोमवार को जेएलएन अस्पताल की आपातकालीन यूनिट के बाहर यूटीवी के नर्सिंग कर्मियों ने 2 घंटे कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस दौरान नर्सिंग कर्मियों ने नारेबाजी कर राेष जताया।
नर्सेज भर्ती 2018 के प्रदेश संयोजक पवन कुमार ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों की चयन सूची 28 अप्रैल को जारी की गई थी, उसमें संविदा नर्सेज को नियुक्ति नहीं दी गई है। प्रदर्शन के बाद नर्सिंग कर्मियों ने जिला कलेक्टर को चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें संविदा नर्सिंग कर्मियों को नियुक्ति देने के साथ ही परिवीक्षा काल की
गणना 29 अप्रैल से किए जाने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष गंगा शरण जाटव, प्रदेश उपाध्यक्ष इंसाफ खान,घनश्याम जोशी, रमेश सैनी, ताराचंद मीणा, आत्माराम मीणा, महिंद्र फौजदार, देवेंद्र सैनी, मनोज मीणा एवं अन्य साथी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Contract workers performed


टिप्पणियाँ