हरियाली तीज आज मनाई जाएगी। सावन महीन में आने के कारण इसे श्रावणी तीज भी कहा जाता है। तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। सुहागिन स्त्रियां आज व्रत रखेंगी। पार्वती-शिव की पूजा कर पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करेंगी। इस दिन महिलाएं बागों में झूला झूलती हैं। हाथों पर मेहंदी रचाती है।
काेराेना के चलते इस बार स्टेशन पर भरने वाला तीज मेला भी नहीं भरेगा। तीज माता की शाेभायात्रा भी नहीं निकलेगी। हालांकि वहां सांकेतिक रूप से माता की मूर्ति की स्थापना कर दी गई है। वहीं मंदिर बंद हाेने से महिलाएं माता के दर्शन करने भी नहीं जा पाएंगी।
ज्योतिषाचार्य अमित जैन के अनुसार ये तिथि विवाहित महिलाओं के लिए बहुत खास है। इस बार गुरुवार के साथ अपनी राशि में गुरु होने से इस दिन की महत्ता और बढ़ जाता है। इस समय शनि, बुध, शुक्र भी अपनी राशि में रहेंगे। इस दिन पूजा-पाठ से दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट दूर होगी, मधुर सम्बंध बनेंगे। सौभाग्य और स्वस्थ जीवन का लाभ मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ