गवाह धमकाने और उसे न्यायालय ले जाकर जबरन राजीनाम करवाने के मामले में एससी- एसटी कोर्ट ने आरोपी असलम शेर खान उर्फ उर्फ चिन्टू की जमानत याचिका खारिज कर दी।
गुमानपुरा थानाधिकारी मनोज सिकरवार ने बताया कि नाग-नागिन मंदिर के निकट प्रोपर्टी डीलर अश्वनी उर्फ गोल्डी पर पुलिस से बर्खास्त एएसआई रविन्द्र मलिक के साथ मिलकर असलम उर्फ चिन्टू, दानिश व अन्य आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी।
इसमें गोल्डी बाल-बाल बच गया। इस मामले में छावनी निवासी नितेश खटीक गोल्डी का गवाह है। जिस पर असलम उर्फ चिन्टू व साथियों ने गवाही बदलने का दबाव बनाया था। इस मामले में नितेश की ओस से छावनी निवासी असलम व दानिश के खिलाफ गवाह को धमकाने का प्रकरण दर्ज करवाया गया।
जानलेवा हमले के फरार दो आरोपी गिरफ्तार
कोटा | विज्ञान नगर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सीआई अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि 13 मई को छावनी निवासी नौशाद के साथ ससुराल के पड़ौस में रहने वाले युवकों द्वारा मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को फरार चल रहे दो आरोपियों श्योपुर, मध्यप्रदेश हाल छत्रपुरा तालाब, विज्ञान नगर निवासी वसीम व इस्लाम को गिरफ्तार किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ