आरटीआई कार्यकर्ता के घर हमले का अभियुक्त गिरफ्तार, एनएचआरसी ने एसपी काे दिया था नाेटिस

व्यास काॅलाेनी पुलिस ने आरटीआई कार्यकर्ता के पटेल नगर स्थित घर पर हमला करने में शामिल अभियुक्त काे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। ठाेस कार्रवाई नहीं हाेने पर इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयाेग ने प्रसंज्ञान लेकर एसपी काे नाेटिस दिया था।पटेल नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता विजय दीक्षित के घर एकराय हाेकर पहुंचे लाेगाें ने हमला किया था, जिसका मुकदमा 4 जून काे व्यास काॅलाेनी थाने में दर्ज हुआ था।

मामले में ठाेस कार्रवाई नहीं हाेने पर परिवादी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयाेग काे शिकायत की थी। एनएचआरसी ने प्रसंज्ञान लेते हुए एसपी काे नाेटिस जारी किया और 14 अगस्त तक जवाब मांगा। उसके बाद पुलिस हरकत में आई और छानबीन कर वारदात में शामिल शार्दुलगंज निवासी अजयपाल बेनीवाल काे गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। उससे वारदात में काम ली गई कार भी बरामद कर ली। एसएचओ गाेविन्दसिंह चारण ने बताया कि हमले के अन्य अभियुक्ताें काे भी नामजद किया गया है, जिनकी तलाश की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ