उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत थानेटा के बड़ों की रेल गांव में तीन दिन पूर्व तेंदुए के शावक को मार कर जला देने पर शनिवार काे वन विभाग की टीम ने दाे लाेगाें काे हिरासत में लेकर पूछताछ की। क्षेत्रीय वन अधिकारी जसपाल पारीक ने बताया कि बड़ाें की रेल निवासी डुंगर सिंह पुत्र रूप सिंह और ईश्वरसिंह पुत्र त्रिलोक सिंह काे हिरासत में लेकर पूछताछ कर उनके बयान लिए।
इन आराेपियाें के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मिलकर तेंदुए के शावक को घेर कर मार डाला और फिर जला दिया था। क्षेत्रीय वन अधिकारी वनपाल रणजीत सिंह, रामप्रसाद, वनरक्षक चांदमल ने पूछताछ की जिसमें आरोपियों ने अन्य लोगों के नाम भी लिए, जिन्होंने शावक काे मारने में साथ दिया। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी रविवार को होने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ