गूगल के की-वर्ड में हर घंटे में दाे लाख से ज्यादा बार सर्च की सचिन पायलट की खबरें

राजस्थान की राजनीति में चल रही उठापटक की खबराें के बाद साेशल मीडिया पर दिनभर राजस्थान पाॅलिटिक्स टाॅप ट्रेंड में रही। टि्वटर, फेसबुक पर मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थकाें और विराेधियाें में वार छिड़ा रहा।

डिप्टी सीएम सचिन पायलट के कांग्रेस विधायकाें के साथ दिल्ली पहुंचने की जानकारी के बाद रविवार दिनभर में टाॅप-5 में से हैशटेग सचिन पायलट, राजस्थान पाॅलिटिक्स और अापणाे मुख्यमंत्री पायलट सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहा। दाेपहर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिम्बल द्वारा किए गए टि्वट क्या घाेड़ों के अस्तबल में जाने के बाद ही हम जागेंगे... काे चार घंटे में ही 21 हजार से ज्यादा लाइक मिले और 7 हजार टि्वटर यूजर्स ने री-ट्वीट किया।

गूगल सर्च में भी पायलट सबसे ऊपर रहे

साेशल मीडिया के अलावा गूगल सर्च में भी सचिन पायलट का नाम आगे रहा। देशभर में रविवार काे गूगल पर सचिन पायलट और राजस्थान पाॅलिटिक्स ही सर्च किया गया। शनिवार देर रात सचिन पायलट के दिल्ली जाने की खबर मिलने के बाद गूगल में सर्च हाेने वाले सबसे ज्यादा की-वर्ड में टाॅप वन पर रहे। रविवार शाम तक पायलट हर घंटे में दाे लाख बार से ज्यादा सर्च किए गए। गूगल ट्रेंड के अनुसार जिन लाेगाें ने पायलट काे सर्च किया, उन्हाेंने राजस्थान विधानसभा और कपिल सिब्बल काे भी सर्च किया।

अमिताभ की काेराेना खबर काे पीछे छाेड़ा

शनिवार देर रात अमिताभ बच्चन की काेराेना पाॅजिटिव की खबर फेसबुक और टि्वटर सहित अन्य साेशल मीडिया प्लेटफार्म पर टाॅप ट्रेंड में थी, लेकिन रविवार काे राजस्थान की राजनीतिक उठापटक की खबराें ने अमिताभ बच्चन की काेराेना की खबर काे भी पीछे छाेड दिया। दोपहर होते होते तो हैशटैग राजस्थान पाॅलिटिक्स ही सबसे आगे रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सचिन पायलट (फाइल फोटो)


टिप्पणियाँ