पुरानी हवेली की दीवार गिरने के मामले में आयुक्त ने मांगी रिपोर्ट

शहर के चूणा चाैक में गुरूवार काे बिना अनुमति हवेली ताेड़ने के मामले में शुक्रवार काे नगर परिषद आयुक्त के निर्देश पर सफाई निरीक्षक जांच के लिए पहुंचे।
वहीं शहर काेतवाल गोपालसिंह ढाका ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालाकि इस संबंध में किसी ने मामला दर्ज नहीं करवाया है। आयुक्त राेहित कुमार मील ने बताया कि मामले में सफाई निरीक्षक बाबूलाल चंदेल से रिपाेर्ट मांगी गई है। इस बीच रात को वापस काम शुरु करने पर कुछ लोगों ने यहां काम का विरोध भी जताया।

जिस पर काम को रोक दिया गया। गुरुवार शाम को रामलीला मैदान के सामने तुलस्यानाें की हवेली काे गिराने के दाैरान नीचे बनी दुकानाें की छत हवेली के मलबा गिरने से टूट गई थी। गनीमत यह रही कि उस वक्त दुकान में दुकानदार समेत कोई मौजूद नहीं था और बड़ा हादसा टल गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ