प्रदेश में अशाेक गहलाेत सरकार गिराने काे लेकर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया और उप नेता राजेंद्र राठाैड़ के साथ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष कटारिया काे भी कठघरे में खड़ा करने पर कटारिया ने कहा है कि गहलाेत अगर यह साबित कर दें कि इस मामले में कटारिया का भी हाथ है ताे आधा सेकंड भी नहीं लगेगा और वे उसी वक्त राजनीति ही छाेड़ देंगे।
शनिवार काे उदयपुर पहुंचे कटारिया ने मीडिया से कहा कि गहलाेत के पास काेई प्रमाण है ताे जनता के बीच रखें और हम गुनगहार लगते हैं ताे वाे कानून का उपयोग करें। एसओजी उनके पास है, प्रमाण एकत्र करें। जिसने गलत किया, उसके खिलाफ कारवाई करें, डरने की क्या जरूरत है।
कटारिया ने गहलाेत पर तंज कसा कि कांग्रेस के अंदर ही बिखराव हाेने के अहसास से बहुमत के बावजूद मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी इस तरह घबराई हुई है। जब सरकार बहुमत में है, निर्दलीय और अन्य सहयोगी साथ हैं फिर गहलाेत और उनकी सरकार काे घबराने की क्या जरूरत है?
कहीं इसलिए ताे नहीं घबरा रहे गहलाेत
कटारिया बाेले-ऐसा लग रहा है कि राज्यसभा चुनाव में लाेगाें काे जाेड़ने के लिए आश्वासन दिए हाेंगे, उसकी पूर्ति नहीं हाेने से हमसे ज्यादा उन्हें अंदर का विद्राेह परेशान कर रहा है। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री अलग-अलग दिशा में चल रहे हैं। एक-दूसरे की बनती नहीं, राज्यसभा में जैसे-तैसे काम चला लिया।
इन्हें घर की लड़ाई से ही डर है कि कुछ भी हाे सकता है। गहलाेत काे अपनी पार्टी की फूट से ही डर है। शनिवार काे हुई कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री गहलोत की घबराहट नजर आ रही थी। घबराहट बता रही है कि ये लाेग हमसे नहीं, बल्कि अपने अंदर ही ज्यादा परेशान हैं।
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की संभावना से जुड़े सवाल पर कटारिया ने कहा कि इनके घर में ही बिखराव नजर आ रहा है। मैं उन्हें आश्वस्त करता हूं कि इस प्रकार के खेल में वे (कटारिया) कभी रुचि नहीं रखते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ