डूंगर कॉलेज के मुख्य गेट पर केन्द्रीय मंत्री का पुतला लटका कर किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

 

लॉयन न्यूज, बीकानेर। यूजीसी गाइडलाइन का विरोध अब बीकानेर जिले में जोर पकडऩे लगा है। विभिन्न छात्र संगठन यूजीसी की गाइडलाइन के विरोध में निरंतर प्रदर्शन व पुतला जलाकर प्रदर्शन कर रहे है। विरोध के इसी क्रम में आज एनएसयूआई द्वारा दो अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन किया गया। एनएसआई जिलाध्यक्ष रामनिवास कूकणा के नेतृत्व में डूंगर कॉलेज के मुख्य दरवाजे पर केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल का पुतला लटका कर तो प्रदेश महासचिव कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में एमजीएसयू में विरोध-प्रदर्शन किया गया।
बिश्नोई ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा के प्रमोट करने का फैसला लिया था। तत्पश्चात केन्द्र की यूजीसी ने अपनी गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि हम केन्द्र सरकार से पूछना चाहते है कि क्या अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को कोरोना वायरस के संक्रमण से संक्रमित नहीं होंगे? प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया जा सकता है तो अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को क्यों नहीं?
बिश्नोई ने बताया कि अगर केन्द्र सरकार ने छात्रहित में फैसला नहीं लिया तथा सभी स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा के प्रमोट नहीं किया तो यह आंदोलन उग्र होगा और उसकी जिम्मेदारी एमजीएसयू प्रशासन व सरकार की होगी।

Related Posts



टिप्पणियाँ