ऑडियो टेप के बाद सुरजेवाला का बड़ा हमला, इसे भाजपा की सत्ता की हवस का खेल बताया,प्रेस कांफ्रेंस की

लॉयन न्यूज़, बीकानेर।

कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि भाजपा ने कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को गिराने का षड्यंत्र किया गया है। कांग्रेस के विधायकों की निष्ठा को खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसे भाजपा की सत्ता की हवस का खेल बताया।
गुरुवार शाम आये ऑडियो टेप का संदर्भ देते हुए कहा कि इस तथाकथित सौदेबाज़ी में जो बात आई है, वह काला अध्याय है।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चीन और कोरोना से लड़ने की बजाय सत्ता लूटने का काम कर रही है। पहले मध्यप्रदेश में प्रजातंत्र को चीरहरण किया। सुरजेवाला ने ऑडियो टेप को पढ़कर सुनाते हुए कहा कि यह आदान-प्रदान नहीं तो क्या है।

एसओजी द्वारा एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। गजेन्द्रसिंह शेखावत की गिरफ्तारी की मांग। भंवरलाल शर्मा व संजय जैन पर भी कार्रवाई हो। इस पूरे प्रकरण की जांच हो। सचिन पायलट भी सामने आकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें।
प्रेस कांफ्रेंस में भंवरलाल शर्मा और विश्वेन्द्र सिंह को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।
चेतन डूडी ने इस कांफ्रेंस में कहा कि उन्हें प्रलोभन देने की कोशिश की गई।

Related Posts



टिप्पणियाँ