फैक्ट्री में घुस चोर ले उड़े ग्रेनाइट की सिल्लियां

मथानिया के तिंवरी घेवरा रोड पर एक ग्रेनाइट फैक्ट्री में गुजरी रात चोरी हो गई। चोरों ने फैक्ट्री में घुस ग्रेनाइट की सिल्लियां चुरा लीं। फैक्ट्री मालिक की ओर से मथानिया थाने में रिपोर्ट दी गई। मथानिया थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि तिंवरी घेवरा रोड पर रहने वाले प्रेमचंद पुत्र बाबूलाल माली ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी ग्रेनाइट की फैक्ट्री है, जहां गुरुवार रात चोरों ने सेंध लगा ग्रेनाइट की 10-12 सिल्लियां ट्रैक्टर-ट्रॉली में भर कर चुरा लीं। फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को बताया कि ग्रेनाइट की अनुमानित लागत आठ लाख रुपए है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ