जिले में बुधवार को 38 कोरोना पॉजिटिव और मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 11 नए रोगी भरतपुर शहर के नीमदा गेट इलाके में पूर्व जिला प्रमुख और उनके परिवार के लोग हैं। हमारे यहां अब तक 2245 पॉजिटिव रोगी मिल चुके हैं। इनमें से 48 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ कप्तान सिंह ने बताया कि हमारे यहां रिकवरी रेट 85 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है। बुधवार को एक्टिव रोगियों की संख्या 272 रही। जबकि कोविड केयर सेंटर्स और आरबीएम में भर्ती रोगियों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। नए रोगियों में ज्यादातर क्लोज कॉन्टैक्ट वाले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ